Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : दौड़ती ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

उत्तराखंड : दौड़ती ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

खटीमा। आज शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश का बताया है।
उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा में आज शुक्रवार को तेज गति से टनकपुर जा रही ट्रेन के आगे एक युवक ने अचानक कूदकर अपनी जान दे दी। हादसे में युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र परशुराम निवासी मंडी समिति खटीमा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में युवक की मौत का कारण गृह क्लेश होना प्रतीत हुआ है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply