Saturday , May 4 2024
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तरकाशी : अब राष्ट्रीय हिंदू संघ ने किया महापंचायत का एलान, प्रशासन के समक्ष फिर चुनौती खड़ी 

उत्तरकाशी : अब राष्ट्रीय हिंदू संघ ने किया महापंचायत का एलान, प्रशासन के समक्ष फिर चुनौती खड़ी 

उत्तरकाशी: देवभूमि में लव जिहाद और लैंड जिहाद का मामला गरमाता जा रहा है। पुरोला में माहौल थोड़ा ही शांत हुआ था कि एक बार फिर से राष्ट्रीय हिंदू संघ ने महापंचायत का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के सामने एक बार फिर से कानून-व्यवस्था को लागू करने की चुनौती खड़ी हो गई है।

पुरोला में 26 मई को नाबालिग लड़की को भगाने की घटना सामने आने के बाद पूरे जिले में तनाव की स्थिति बन गई थी। इसको लेकर हिंदू संगठनों और स्थानीय व्यापारियों ने मुस्लिम व्यापारियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया था। इस प्रकरण को लेकर 15 जून को पुरोला में आहूत हिंदू संगठनों की महापंचायत पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद टल गई थी। लेकिन प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए धारा 144 लगाते हुए हालात को काबू में कर लिया था। जिसके बाद 23 दिन बाद समुदाय विशेष के लोगों की दुकानें खोली गई।

लेकिन एक बार फिर से राष्ट्रीय हिंदू संघ के महापंचायत के ऐलान के बाद अब एक बार फिर से माहौल गरमाने की आशंका है। राष्ट्रीय हिंदू संघ ने महापंचायत करने की बात कही है। हालांकि इसके लिए तारीख और समय नहीं बताया गया है।

वहीं संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जल्द ही लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद महापंचायत की तिथि और समय जल्द घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसको लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करेगा।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply