Wednesday , March 13 2024
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है शादी का ये कार्ड

सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है शादी का ये कार्ड

लोग शादी को यादगार बनाने के लिए बहुत खर्चा करते हैं जिससे उनकी शादी एक बेहतरीन तरीके से हो जाये। इसमें सबसे पहले तो महंगे महंगे कार्ड ही प्रिंट करवाते हैं जिसे देखकर ही इंसान समझ जाये कि कितना खर्चा हुआ है शादी और कितना होगा। ऐसे कई महंगे कार्ड्स आपने देखे होंगे जो काफी खर्चा करके छपवाए गए हैं। आज ऐसा ही एक कार्ड हम आपको दिखाने जा रहे हैं।

दरअसल, शादी का एक कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और उसका कारण ये है कि ये इस कार्ड की सादगी से लोगों को एक सन्देश देना चाहते हैं। अब आपको बता दे कि इन्होने कार्ड पर श्लोक लिखवाने की जगह स्वच्छ भारत अभियान का लोगो लगवाया है और उसी के साथ कुछ दोहे भी लिखवाये हैं जिससे लोगों को साफ़ सफाई के लिए जागरूक करना है।

आपको बता दे कि ये कार्ड राजस्थान के झालावाड़ जिले का बताया जा रहा है। इस कार्ड में दूल्हा दुल्हन की जन्मदिनांक भी लिखी गयी है जिससे ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि बल विवाह करवाना एक पाप है। इसके पीछे सारा श्रेय दूल्हे के चाचा को दिया का रहा है। इन्हे पहले भी राज्य स्तर पर अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे इस नेता ने थामा भाजपा का दामन…

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा (BJP) जमीनी मोर्चे पर मजबूती के लिए हर दांव …

Leave a Reply