पश्चिम बंगाल: 11 बजे तक 51 फीसदी मतगणना
team HNI
May 2, 2021
चर्चा में, राजनीति, राष्ट्रीय
186 Views
- टीएमसी 193 सीटों पर आगे, 96 सीटों पर भाजपा की बढ़त
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक 51 मतगणना हो गई है। अब तक टीएमसी 193 सीटों पर आगे, 96 सीटों पर भाजपा की बढ़त बनाई हुई। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। ममता बनर्जी सत्ता की हैट्रिक लगा पाती हैं या लोकसभा चुनाव 2019 की तरह भाजपा अपना दमखम दिखाएगी? बता दें कि राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर पहले चरण की शुरुआत 27 मार्च को हुई थी, जबकि आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ। बंगाल में चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। अब तक 242 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं और टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।
2021-05-02