Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ फेम ऐक्टर समीर शर्मा ने लगाई फांसी!

‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ फेम ऐक्टर समीर शर्मा ने लगाई फांसी!

  • टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका, मुंबई स्थित अपने घर में फंदे पर पाए गए टीवी ऐक्टर और मॉडल समीर शर्मा

मुंबई। प्रख्यात अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि अब और झटका टीवी इंडस्ट्री को लगा है। खबर मिली है कि टीवी ऐक्टर और मॉडल समीर शर्मा मुंबई स्थित अपने घर में फंदे पर लटके पाए गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समीर शर्मा का शव बुधवार रात को उनके घर में पंखे से लटकता हुआ मिला। वह मलाड वेस्ट में अहिंसा मार्ग पर स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में रह रहे थे। उनकी बॉडी किचन की छत से लटकी मिली। पुलिस के अनुसार समीर शर्मा जिस अपार्टमेंट में रह रहे थे, उन्होंने वह इसी साल फरवरी में किराए पर लिया था। रात में ड्यूटी पर रहे वॉचमैन ने बॉडी को देखा और सोसाइटी के मेंबर्स को जानकारी दी। पुलिस ने बॉडी की हालत देख अंदेशा जताया है कि समीर शर्मा ने दो दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी। हालांकि मौके से कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले में ऐक्सीडेंटल डेथ का केस रजिस्टर कर लिया गया है।
गौरतलब है कि समीर शर्मा ने ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’, ‘ज्योति’, ‘कहानी घर घर की’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘वो रहने वाली महलों की’, ‘गीत हुई सबसे पराई’ और ‘इस प्यार को क्या नाम दूं-एक बार फिर’ जैसे टीवी शो में काम किया। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ में भी काम किया था। उनकी मौत से टीवी इंडस्ट्री में मातम छा गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply