गुजरात के सूरत में पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लगी, 2 मजदूरों की मौत
गुजरात में सूरत के कडोडोरा GIDC में आज तड़के में एक पैकेजिंग कंपनी में आग लग गई। घटना में 2 मजदूरों की मौत हो गई। 125 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आग से बचने के लिए कई मजदूर पांच मंजिला इमारत से कूद गए। सूरत फायर ब्रिगेड को हादसे की जानकारी सुबह 4.30 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।
भाजपा की अहम बैठक आज
सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक होगी। यह बैठक सुबह 10 बजे नई दिल्ली में पार्टी के हेतक्वॉर्टर पर शुरू होगी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रवक्ता और कई अन्य बड़े नेता शिरकत करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में लखीमपुर खीरी और किसान आंदोलन के अलावा वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर भी चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें..
कश्मीर में आतंकियों का खूनी खेल जारी गैर कश्मीरियों को बना रहे निशाना
हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे
पेपर लीक-नकल पर 7 साल की सजा
REET और दूसरी परीक्षाओं में नकल के मामले सामने आने के बाद गहलोत सरकार कानून में बदलाव करने जा रही है। इसमें भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त सजा के प्रावधान किए जाएंगे। इसके बाद परीक्षाओं में पेपर लीक करने, नकल करने और नकल करवाने में सहयोग करने पर 7 साल की सजा का प्रावधान होगा। अब तक इस तरह के अपराध के लिए 3 साल की सजा का प्रावधान है। अब भर्ती परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग को संज्ञेय अपराध के साथ ही इसे गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
