अपराधउत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

देहरादून : रोज दारू पीकर पीटता था बेवड़ा, बीवी ने उतारा मौत के घाट!

देहरादून। यहां कैंट थाना क्षेत्र में एक महिला ने रोज रोज दारूबाज पति के हाथों पिटने से तंग आकर उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। हालांकि इसके बाद उसने लोगों को बताया कि उसके पति ने आत्महत्या की है। 28 अगस्त की घटना में आज सोमवार को पुलिस ने काजल नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। बाद में पुलिस पूछताछ में महिला ने साफ कहा कि उसका पति रोज शराब पीकर उसे मारता-पीटता था। इससे तंग आकर उसने उसे मार डाला।
इंस्पेक्टर कैंट विद्या भूषण नेगी ने बताया कि काजल और उसके पति राम पुकार झा में अक्सर झगड़ा रहता था। 28 अगस्त को जब काजल ने आसपास के लोगों को बताया कि उसके पति ने आत्महत्या की है तो उसे कोरोनेशन ले जाया गया। कोरोनेशन अस्पताल में ही डॉक्टरों और पुलिस को संदेह हुआ कि यह आत्महत्या नहीं हो सकती है।
इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो साफ हुआ कि मृत्यु का कारण आत्महत्या नहीं, बल्कि दम घुटना है। यानी महिला ने उसे गला दबाकर मार डाला। महिला को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने उस काली रात की सारी बातें उगल दीं। उसने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर उसे मारता-पीटता था। इससे तंग आकर उसने उसे मार डाला।

Leave a Reply