Tuesday , June 16 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : पति के जुल्मों से तंग आकर एक महिला ने ऐसा कदम उठाया कि उड़ गये सबके होश!

देहरादून : पति के जुल्मों से तंग आकर एक महिला ने ऐसा कदम उठाया कि उड़ गये सबके होश!

  • त्यागी रोड पर बीच सड़क बच्चे को गोद से उतारा और खुद को लगा ली आग

देहरादून। आज सोमवार को राजधानी में बीच सड़क पर एक लोमहर्षक घटना से हड़कंप मच गया। यहां एक महिला ने सरेआम ऐसा कदम उठाया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश फाख्ता हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक राह चलते एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के त्यागी रोड की है। महिला की गोद में बच्चा भी था। जिसे पहले महिला ने गोद से उतारा और बीच सड़क में खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और घायल हालत में महिला को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया। महिला अपना नाम बता पाने में सक्षम नहीं है। वहीं घटना की सूचना पाकर महिला का पति अस्पताल पहुंच गया है। घटना से लोगों में चर्चा है कि महिला ने पति के जुल्मों से तंग आकर आत्मदाह किया है। पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply