उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

PM मोदी के ‘लाल टोपी’ वाले बयान पर अखिलेश ने दिया जवाब

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गोरखपुर दौरे पर रहे जहां उन्होंने एम्स और खाद कारखाने का लोकार्पण किया. कार्यक्रम में जनसभा के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि ‘लाल टोपी’ को यूपी की सेहत के लिए खतरनाक है. वहीं अब उनके बयान का अखिलेश यादव ने पलटवार किया है.  

‘बाइस में बदलाव होगा’
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ”बीजेपी के लिए ‘रेड अलर्ट’ है महंगाई का, बेरोजगारी-बेकारी का, किसान-मजदूर की बदहाली का, हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का, बर्बाद शिक्षा व्यवस्था, व्यापार व स्वास्थ्य सेवाओं का और ‘लाल टोपी’ का क्योंकि वही इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी. लाल का इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा.” 

‘नहीं उगेगा बीजेपी का सूरज’
अखिलेश यादव और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मेरठ में जनसभा की. इस रैली में जमा भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा अखिलेश यादव ने कहा, ”इस समय का उत्साह बता रहा है कि साल 2022 में बदलाव होगा.” उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ”इस बार पश्चिम (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी का सूरज नहीं उगेगा. यहां के किसानों और युवाओं ने मिलकर भाजपा को भगाने का फैसला लिया कर लिया है.” सपा प्रमुख ने कहा, ”उनका गठबंधन चाहता है कि किसानों को उनका हक मिले और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर ठोस फैसला हो. लेकिन भाजपा किसानों के हक में फैसला नहीं करना चाहती है.”

ये भी पढ़ें..

SKM की 5 सदस्यीय कमेटी ने नई दिल्ली में बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे

Leave a Reply