Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / अरुणाचल : सात जवान हिमस्खलन की चपेट में आए, बचाव अभियान में जुटी सेना

अरुणाचल : सात जवान हिमस्खलन की चपेट में आए, बचाव अभियान में जुटी सेना

नई दिल्ली। अरुणाचल से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां के पहाड़ी इलाके में हुए हिमस्खलन में सेना के सात जवान चपेट में आ गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने दिल्ली में बताया कि उनकी तलाश व बचाव का अभियान जारी है।
बताया जा रहा है कि हिमस्खलन की यह घटना राज्य के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे। तभी हिमस्खलन होने से वे उसकी चपेट में आ गए। जवानों के लिये राहत व बचाव का काम जारी है। विशेष टीमों को विमान से मौके पर भेजा गया है, ताकि बचाव कार्य में उनकी सेवाएं ली जा सकें। इलाके में मौसम खराब है और पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply