Monday , September 21 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / भोजपुरी गायक पवन सिंह हुए साइकिल पर सवार, सपा के होंगे स्टार प्रचारक

भोजपुरी गायक पवन सिंह हुए साइकिल पर सवार, सपा के होंगे स्टार प्रचारक

लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म अभिनेता व भोजपुरी गायक पवन सिंह को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कराई. वे समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे.

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा भी मौजूद थे. वहीं समाजवादी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक भोजपुरी गायक पवन सिंह समाजवादी पार्टी की रैलियों में स्टार प्रचारक के रूप में काम करेंगे.

गौरतलब है कि पवन सिंह पूर्वांचल में युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. सपा को उनकी लोकप्रियता का लाभ मिल सकता है. वे समाजवादी पार्टी की सभाओं में भीड़ जुटाने और भीड़ को बांधे रखने में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं.

केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद जिस तरह से बीजेपी को दिल्ली और बिहार में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है, वैसे में उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है.

मुख्यमंत्री चेहरे को सामने न लाकर एक बार फिर बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर दांव खेला है. इसका कितना फायदा उसे इन चुनावों में मिलेगा वह 11 मार्च को सामने आ ही जाएगा.

इस बार उत्तर प्रदेश चुनावों में समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के अलावा प्रदेश की कानून व्यवस्था, सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी और विकास का मुद्दा प्रमुख रहने वाला है.

जहां एक ओर बीजेपी और बसपा प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश सरकार को घेर रही हैं, वहीँ विपक्ष नोटबंदी के फैसले को भी चुनावी मुद्दा बना रहा है.

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply