Friday , July 4 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / सपा की तीसरी लिस्ट जारी, अपर्णा यादव को भी इस सीट से मिला टिकट

सपा की तीसरी लिस्ट जारी, अपर्णा यादव को भी इस सीट से मिला टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव रोचक हो सकता है। सपा और कांग्रेस में गठबंधन होने के बाद अब सीट को लेकर पेंच फंस रहा है। अमेठी सीट पर कांग्रेस और सपा दोनों अपने कैंडीडेट उतारना चाहती है। वहीं इसी बीच सोमवार को सपा ने तीसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव को टिकट मिला है। अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से सपा उम्‍मीदवार होंगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा की तीसरी लिस्‍ट का ऐलान किया.

अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से कैंडीडेट होंगी। टेरवा से विजयबहादुर पाल, कन्नौज से अनिल दोहरे, लखनऊ पश्चिम से रेहान, उत्तरी से अभिषेक मिश्र, मध्य से रविदास मल्होत्रा, मेहरवार से पप्पू निषाद, घनघटा से अनुभूति चौहाण सपा उम्‍मीदवार होंगे। कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद यूपी विधानसभा में कांग्रेस 298 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस से गठबंधन के बाद संशोधित हुई लिस्‍ट

कांग्रेस से गठबंधन के बाद सपा ने 30 प्रत्याशियों के नामों में संशोधन किया है। कुछ उम्मीदवारों की सीट बदली गई है। लखीमपुर खीरी से मीरा बानो इलेक्शन लड़ रही हैं।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply