Tuesday , September 29 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / तीन मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

तीन मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया पर्व पर तीन मई को पूर्वाह्न 11.15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे।
गंगोत्री धाम के कपाट प्रत्येक वर्ष अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं। इसके बाद शीतकाल के छह माह मां गंगा की पूजा-अर्चना उनके मायके मुखीमठ (मुखबा गांव) स्थित गंगा मंदिर में होती है। शीतकाल में मां गंगा के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु मुखबा ही पहुंचते हैं। वहीं प्रति वर्ष अक्षय तृतीया पर्व पर धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले जाते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया पर्व तीन मई को मनाया जाएगा। समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि दो मई को मां गंगा की डोली दोपहर 12.15 बजे मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply