चर्चा मेंराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ः CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर की फायरिंग, 4 की मौत, 3 घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 50 बटालियन के एक जवान ने अपने ही साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं जिसमें चार जवानों की मौत हो गई है और तीन जवान घायल हैं। सीआरपीएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मराइगुडा थानाक्षेत्र स्थित सीआरपीएफ के एक कैंप में जवानों का आपस में झगड़ा हो गया जिसके बाद गुस्साए एक जवान ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन जवान घायल जो गये। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 3 बजकर 25 मिनट की है। आरोपी सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, जवान ने किस बात पर गोली चलाई, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इसी बीच सीआरपीएफ ने भी इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ये पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई हो। इससे पहले भी इसी साल जनवरी में छत्तीसगढ़ के ही बस्तर जिले में सीआरपीएफ जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चला दी थीं। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई थी। उस समय बताया गया था कि जिस जवान ने फायरिंग की थी वो मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।

Leave a Reply