Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / कोरोना के बाद चीन में फैली एक और महामारी, लगाई इमरजेंसी!

कोरोना के बाद चीन में फैली एक और महामारी, लगाई इमरजेंसी!

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से उबरने का दावा करने वाले चीन में अब दूसरी महामारी फैलने की खबरें आ रही हैं। इस महामारी का नाम ब्यूबोनिक प्लेग बताया जा रहा है।
खबरों के मुताबिक चीन के यून्नान प्रांत के मेंघाई काउंटी का रहनेवाला एक तीन साल का बच्चा प्लेग की चपेट में आ गया है। पिछले हफ्ते ही वहां प्लेग फैलने की खबर आई थी, लेकिन बीते रविवार को इसकी पुष्टि हुई। अब चीन के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में आपातकाल लगा दिया गया है। इससे पहले यून्नान में प्लेग से संक्रमित तीन चूहे भी मरे हुए मिले थे। मिली खबरों के मुताबिक बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन यह महामारी विकराल रूप न ले, इसके लिए चीनी प्रशासन ने वहां चौथे स्तर का आपातकाल घोषित कर दिया है। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply