Wednesday , April 24 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / दिवाली से पहले महंगाई ने निकाला दिवाला!

दिवाली से पहले महंगाई ने निकाला दिवाला!

जीना हुआ मुहाल

  • एक ही झटके में कमर्शियल गैस सिलेंडर 264 रुपए किया महंगा
  • लगातार छठे दिन भी बढ़ाये गये पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। दिवाली से पहले महंगाई ने लोगों का दिवाला निकाल दिया है। आज सोमवार को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 264 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 2000.50 रुपए का हो गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उधर लगातार छठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिये गए हैं।
इस साल अब तक 668.50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर : 31 दिसंबर 2020 को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1332 रुपए पर थी जो अब 2000.50 पर पहुंच गई है। यानी इस साल अब तक कमर्शियल सिलेंडर 668.50 रुपए महंगा हो चुका है। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इसकी कीमत में 43.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने की वजह से रेस्टोरेंट का खाना-पीना काफी महंगा हो जाएगा। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी पिछले महीने ही बढ़ोतरी हुई थी। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस के दाम 15 रुपए बढ़ा दिए थे। दिल्ली और मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपए है।
आज सोमवार को भी लगातार छठे दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भी दाम में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 109.69 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.50 और डीजल की कीमत 106.62 रुपए हैं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply