Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कांग्रेसियों ने विधानसभा भवन तक निकाली ट्रैक्टर रैली

कांग्रेसियों ने विधानसभा भवन तक निकाली ट्रैक्टर रैली

  • तीन कृषि कानूनों का विरोध और गन्ना भुगतान की मांग

देहरादून। कांग्रेस महंगाई का विरोध नित नये तरीके से कर रही है। साइकिल रैली के बाद आज शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर लेकर विधानसभा भवन पहुंचे। आज उन्होंने गन्ना किसानों का बकाया गन्ना भुगतान और तीनों काले कानूनों को जल्द से जल्द रद्द करने की मांग की। विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरीके से किसानों के खिलाफ तीनों कानून बनाए हैं, उसको जब तक रद्द नहीं कर देती केंद्र सरकार तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। इस मौके पर विधायक आदेश चैहान, हरीश धामी, करण माहरा, मनोज रावत, काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश, मोहम्मद फुरकान आदि मौजूद थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply