Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोरोना : अब इन नेताओं और अफसरों पर डाली वक्रदृष्टि!

कोरोना : अब इन नेताओं और अफसरों पर डाली वक्रदृष्टि!

  • नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस विधायक हरीश धामी, भाजपा नेता शादाब शम्स और हरिद्वार एसएसपी पाये गये संक्रमित  

देहरादून। भाजपा के पूर्व सह मीडिया प्रभारी और 15 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शादाब शम्स आज शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने इसकी पुष्टि की है।
हरिद्वार में पुलिस के सिपाही और इंस्पेक्टरों के बाद अब एसएसपी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपने आप को होम आइसोलेट कर दिया है।जानकारी के अनुसार एसएसपी ने कुछ दिन पहले अपनी आरटीपीसीआर जांच करवाई थी। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसएसपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
उधर बुखार और निमोनिया के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराईं गईं नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। देर रात शहर की प्राइवेट लैब से आई कोरोना जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह आज शनिवार को हेलीकॉप्टर से देहरादून आईं और मैक्स में भर्ती हो गई हैं। उधर धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह भी देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply