Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार : गंगा में समाया प्रेमी जोड़ा!

हरिद्वार : गंगा में समाया प्रेमी जोड़ा!

हरिद्वार। आज शनिवार को यहां चंडी पुल से एक युवक और युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। वे दोनों गंगा में समा गये। पुल पर रखे बैग से एक महिला की आईडी बरामद की गई है। पुलिस गंगा में दोनों की तलाश में जुटी है। 
मिली जानकारी के अनुसार चंडी घाट पुल से आज शनिवार सुबह एक युवक और युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। दोनों को गंगा में कूदते देख पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कुछ ही देर में नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए युवक और युवती की शिनाख्त करने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस को इसमें कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुल पर रखे एक बैग से महिला की आईडी मिल गई।
नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि एक युवक और युवती ने चंडी पुल से छलांग लगाई है। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुल पर रखे एक बैग से लक्ष्मी पत्नी राजेंद्र निवासी जवाहर नगर सोनीपत हरियाणा की आईडी प्राप्त हुई है। अभी इस बात के भी प्रमाण नहीं मिले हैं कि इसी महिला ने किसी अन्य युवक के साथ गंगा में छलांग लगाई है। गंगा में दोनों की तलाश की जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply