Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज तड़के शुक्रवार को ढहा मकान, मासूम बच्चों सहित तीन की मौत

उत्तराखंड : आज तड़के शुक्रवार को ढहा मकान, मासूम बच्चों सहित तीन की मौत

पिथौरागढ़। आज शुक्रवार तड़के जिले के चैसर गांव में सुबह करीब साढ़े चार बजे एक मकान अचानक ढह गया। हादसे में दो बच्चों और उनके पिता की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह पिथौरागढ़ के विन विकासखंड के चैसर गांव में खुशाल नाथ का मकान गिर गया। इस घटना में घर में सो रहे खुशाल नाथ (28), पुत्र धनंजय (07) और पुत्री निकिता (05) की मौके पर ही मौत हो गई। खुशाल नाथ की पत्नी निधि (25) गंभीर रूप से घायल हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला, एसडीआरएफ और पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य कर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से गमगीन माहौल बना हुआ है। भारी मात्रा में छत का मलबा गिरने से तीनों की मौत हुई। महिला के पैरों में चोट आई है। कमरे में दीवार की ओर सोए होने से महिला बच गई। एसडीएम तुषार सैनी ने भी मौका मुआयना किया। खतरे को देखते हुए तीन अन्य परिवारों को शिफ्ट कर दिया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply