Tuesday , January 21 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / दुनिया घूमने का सपना हुआ और भी आसान, भारतीयों के लिए इन 57 देशों में मिलेगी वीजा-फ्री एंट्री

दुनिया घूमने का सपना हुआ और भी आसान, भारतीयों के लिए इन 57 देशों में मिलेगी वीजा-फ्री एंट्री

नई दिल्ली। अगर आप उन लोगों में से हैं, जो दुनियाभर में ट्रैवल करना चाहते हैं और नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए। क्योंकि इन देशों के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, किसी भी विदेश यात्रा पर जाने में सबसे बड़ी मुसीबत वीजा की आती है। वीजा अप्लाई करना, इंटरव्यू, फिर वीजा अप्रूव होने का इंतजार करना, काफी लंबा प्रोसेस हो जाता है। इसके कारण कई लोग परेशान भी हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है, तो आप कुल 57 देशों में वीजा-फ्री एंट्री ले सकते हैं। जी हां, हेनले पासपोर्ट पावर इंडेक्स के मुताबिक, भारत 122वें स्थान (Indian passport Ranking) पर है और भारतीय पासपोर्ट से 57 देशों में वीजा-फ्री एंट्री मिल सकती है।

भारतीयों के लिए वीजा-फ्री देश

  • कोमोरो द्वीप
  • कुक आइलैंड्स
  • जिबूटी
  • डोमिनिका
  • इथियोपिया
  • फिजी
  • ग्रेनेडा
  • गिनी-बिसाऊ
  • हैती
  • इंडोनेशिया
  • ईरान
  • जमैका
  • जॉर्डन
  • कजाखस्तान
  • केन्या
  • किरिबाती
  • लाओस
  • नेपाल
  • नियू
  • पलाऊ द्वीप समूह
  • कतर
  • रवांडा
  • थाईलैंड
  • तिमोर-लेस्ते
  • त्रिनिदाद और टोबैगो
  • तुवालू
  • वानुअतु
  • जिम्बाब्वे
  • समोआ
  • सेनेगल
  • सेशल्स
  • सेरा लिओन
  • सोमालिया
  • मकाओ (एसएआर चीन)
  • मेडागास्कर
  • मलेशिया
  • मालदीव
  • मार्शल द्वीपसमूह
  • मॉरिटानिया
  • मॉरीशस
  • माइक्रोनेशिया
  • मोंटेसेराट
  • मोजाम्बिक
  • म्यांमार
  • श्रीलंका
  • सेंट किट्स और नेविस
  • सेंट लूसिया
  • सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
  • तंजानिया
  • बारबाडोस
  • भूटान
  • बोलीविया
  • ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स
  • बुस्र्न्दी
  • कंबोडिया
  • केप वर्डे द्वीप समूह

क्या है वीजा-फ्री ट्रैवल का मतलब

वीजा-फ्री ट्रैवल का मतलब है कि कुछ देशों में जहां पर भारतीयों के लिए वीजा-फ्री ट्रैवल है। वहां पर उन्हें वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। तो वहीं कुछ देशों में एंटर करने के बाद वीजा की सुविधा होती है। जिसमें आप हवाई अड्डे पर पहुंचकर वीजा ले सकते हैं। जो की काफी आसान होता है।

ये बात जरूर ध्यान रखें

बताते चले की वीजा-मुक्त देशों की लिस्ट टाइम-टाइम पर चेंज होती रहती है। ऐसे में किसी भी देश में यात्रा करने से पहले विदेश मंत्रालय की वेबसाइट से जानकारी ले लें।

About team HNI

Check Also

भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच सीधी उड़ान को मंजूरी, इस तारीख से शुरू होगी सेवा, ये रहेगा शेड्यूल

देहरादून/जौलीग्रांट। देहरादून एयरपोर्ट पर इतिहास रचते हुए पहली बार एक फ्लाइट तीन शहरों को जोड़ने …