Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / जम्मू-कश्मीर : बारामूला में आतंकी हमले में 15 गढ़वाल रेजिमेंट का एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर : बारामूला में आतंकी हमले में 15 गढ़वाल रेजिमेंट का एक जवान घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आज बुधवार को सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला होने की खबर है। आतंकियों ने बारामूला जिले के सोपोर के ह्यगाम इलाके में पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाया। इस हमले में एक जवान के घायल होने की खबर है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवान 15 गढ़वाल रेजिमेंट का है।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की इस कायराना हरकत पर सेना ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकी हमला करके भागने में सफल रहे। सुरक्षा बलों ने इस पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने ह्यगाम के पास एक बाग से सेना के एक वाहन पर हमला किया था।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply