Monday , September 21 2026
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / वो तडप रहा था, और लोग तमाशा देख रहे थे, विडियो बना रहे थे

वो तडप रहा था, और लोग तमाशा देख रहे थे, विडियो बना रहे थे

रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर हुए एक सड़क हादसे ने लोगों की संवेदनशीलता पर सवालियां निशान लगा दिया है. दरअसल, एक युवक की तेज रफ़्तार मोटर साइकिल अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. जिससे डिवाइडर में लगी लोहे की रॉड शख्स के गले और ठोड़ी में घुस गई. घायल युवक तड़पता रहा लेकिन उसके इर्द-गिर्द जुटी भीड़ तमाशा देखती रही.

मौके पर मौजूद लोग उसकी मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाने लगे. एयरपोर्ट मार्ग पर तैनात पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया. हालांकि युवक की जान तो बच गई लेकिन मानवता शर्मसार हो गई.

करीब आधे घंटे तक युवक तड़पता रहा और लोग उसका वीडियो बनाते रहे. एयरपोर्ट मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मी उस शख्स को नहीं देखते तो तड़पते-तड़पते शायद उसकी जान ही चली जाती. पुलिस के मुताबिक घायल शख्स का नाम ग्वानेल केन है, जो नगालैंड का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक युवक नशे की हालत में बाइक चला रहा था. बाइक की स्पीड ज्यादा होने की वजह से वो संभाल नहीं पाया और जोर से ब्रेक लगाने की वजह से वो बाइक से उछलकर डिवाइडर पर जा गिरा.

source – aajtak.intoday.in

About team HNI

Check Also

भीषण ट्रेन हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, अब तक 39 की मौत, कई घायल

नई दिल्ली। स्पेन से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां रविवार …

Leave a Reply