Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / दर्दनाक हादसा: स्कूल वैन और बस की टक्कर, चार छात्रों और ड्राइवर की मौत

दर्दनाक हादसा: स्कूल वैन और बस की टक्कर, चार छात्रों और ड्राइवर की मौत

बदायूंं। यूपी के बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के हजरतपुर म्याऊ रोड पर गांव नवीगंज के पास सोमवार की सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें स्कूल बस ड्राइवर और चार बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक बच्चे घायल बताए गए हैं। कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना के मुताबिक, हादसा बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस और स्कूल वैन की टक्कर होने की वजह से हुआ है। जानकारी मिलते ही डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पहुंच गए। डीएम ने बताया कि म्याऊं थाना क्षेत्र में स्कूल बस और वैन की टक्कर हुई है। वैन कस्बा म्याऊं के एसआरपीएस स्कूल की वैन और सत्यदेव इंटर कॉलेज की बस गांवों से विद्यार्थियों को लेकर जा रही थी। हादसे में अभी बस चालक और चार छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है। 16 छात्र घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply