Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सोनू सूद ने उत्तराखंड के 55 प्रवासियों को प्लेन से पहुंचाया घर

सोनू सूद ने उत्तराखंड के 55 प्रवासियों को प्लेन से पहुंचाया घर

देहरादून: पूरा देश इस समय कोरोना का साया मंडरा रहा है, और ऐसे मुसीबतों के समय में देशभर के न जाने कितने लोगों को सोनू सूद अपने घरों की तरफ पहुंचा चुके हैं। इसी बीच अब वह उत्तराखंडियोंं की मदद के लिए भी आगे आए हैं। उन्होंने 55 लोगों को एयरलिफ्ट कर राजधानी देहरादून पहुंचाया है।

सोनू सूद ने मुंबई में फंसे 55 प्रवासियों को हवाई मार्ग से देहरादून पहुंचाया है। साथ ही वह इन प्रवासियों को छोड़ने खुद एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात की। प्रवासी उन्हें देखकर बेहद खुश हुए और उनके साथ सेल्फी भी ली। वहीं इन प्रवासियों को घर से एयरपोर्ट तक लाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम भी सोनू सूद ने ही किया।

बता दें कि सोनू सूद ने इस समय अलग अलग राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश और बिहार आदि कई राज्यों के प्रवासियों को गाड़ियों और हवाई मार्ग के द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply