Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोटद्वार में कोरोना का कहर, आज बुधवार को भी सामने आये 14 नये केस

कोटद्वार में कोरोना का कहर, आज बुधवार को भी सामने आये 14 नये केस

कोटद्वार। आज बुधवार को यहां कोरोना संक्रमण के 14 नये मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। राजकीय बेस अस्पताल में आज बुधवार को भी छह स्वास्थ्य कर्मचारियों, एक बालिका और सात अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिससे इन मरीजों को मिलाकर पिछले चार दिनों में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बेस अस्पताल में पॉजिटिव मिले छह कर्मियों को संक्रमित पाये जाने के साथ ही वहां काम करने वाले कर्मी की छह साल की बेटी भी पॉजिटिव पाई गई है। इनके अलावा जशोधरपुर स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में भी कोरोना का कहर फैलता जा रहा है। वहां आज बुधवार को तीन नये केस आने के बाद कुछ संक्रमितों की संख्या सात हो गई है। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply