रुद्रपुर। आज मंगलवार सुबह दिनेशपुरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर चालक का शव ट्रक में ही फंस गया। जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी के मुताबिक काशीपुर रोड पर कनटोपा के पास बेकाबू कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक का शव कैंटर और ट्रक के बीच में बुरी तरह फंस गया था। क्रेन की मदद से पहले ट्रक और कैंटर को अलग-अलग किया गया, तब कहीं जाकर शव को निकाला गया। मृतक का नाम दीपक गिरि (28) बताया गया है जो यूपी के जिला अमरोहा का रहने वाला है।
Tags ACCIDENT ROAD ACCIDENT RUDRAPUR
Check Also
CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक
सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …
Hindi News India