उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

UKPSC: लोअर पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें किन पदों के लिए कर सकते हैं अप्लाई

देहरादून। उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल /अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 4 जनवरी 2025 तय की गई है। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

किन पदों पर कर सकते हैं आवेदन…

उत्तराखंड लोअर पीसीएस की यह भर्ती 113 पदों पर निकाली गई है। इसमें नायब तहसीलदार के 36, उप कारापाल के 14, पूर्ति निरीक्षक 36, विपणन निरीक्षक 06, आबकारी निरीक्षक 05, श्रम प्रवर्तन अधिकारी 05, खांडसारी निरीक्षक 03, ज्येष्ठ गन्ना विकार निरीक्षक 01, गन्ना विकास निरीक्षक 02 पर वैकेंसी निकाली गई हैं। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का कृषि से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

बता दें कि उत्तराखंड पीसीएस, लोअर पीसीएस सरकारी नौकरी के सिलेबस में बदलाव किया गया है। इसमें उत्तराखंड से संबंधित दो प्रश्नपत्र जोडे गए हैं। पीसीएस और लोअर पीसीएस की प्री परीक्षा 150 अंकों की होगी। वहीं मुख्य परीक्षा में बदलाव हुए हैं। पहले इसमें 200-200 अंकों के दो पेपर हुआ करते थे, जिन्हें अब चार कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की तिथि…

  • ऑनलाइन आवेदन -13 दिसंबर 2024 से शुरू
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि- 04 जनवरी 2025
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि -04 जनवरी 2025
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन/परिवर्तन करने की तिथि -10 जनवरी 2025
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन/परिवर्तन करने की अंतिम तिथि -20 जनवरी 2025

कौन कर सकते हैं आवेदन…

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क…

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 172.30 रुपये
  • एससी/एसटी अभ्यर्थी को 82.30 रुपये
  • पीएच श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 22.30 रुपये