Saturday , April 18 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / हमले के सातवें दिन यूक्रेन बोला- 6 हजार रूसी सैनिकों को मारा

हमले के सातवें दिन यूक्रेन बोला- 6 हजार रूसी सैनिकों को मारा

मॉस्को/कीव। यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला आज बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों लगातार हमले हो रहे हैं। यहां 24 घंटे में हुए हमलों में 21 लोग मारे गए हैं और 112 घायल हो गए हैं। आज सुबह रूसी पैराट्रूपर्स ने खार्किव में एक अस्पताल पर हमला किया। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। इधर रूस खेर्सोन शहर पर कब्जा करने का दावा कर रहा है।
यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत का दूसरा दौर आज यानी बुधवार को पोलैंड में होगा। बातचीत से पहले जेलेंस्की ने कहा कि जब तक यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमला जारी रहेगा, तब तक शांति की कोई गुंजाइश नहीं है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply