Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ट्रक और कार की भिड़ंत में सीपीयू दरोगा की मौत

ट्रक और कार की भिड़ंत में सीपीयू दरोगा की मौत

काशीपुर। उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में ट्रक और कार की भिड़ंत में सीपीयू में तैनात दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान सीपीयू उधमसिंह नगर के काशीपुर में तैनात दरोगा पवन भारद्वाज के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सीपीयू दरोगा काशीपुर में तैनात पवन भारद्वाज के रुप में हुई। हादसे में शव कई घंटों तक कार में ही फंसा रहा। बाद में क्रेन व कटर की सहायता से कार के अगले हिस्से को काटकर उन्हें बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भिजवा दिया गया है।
उनके मौत की ख़बर सुनकर घर पर कोहराम मचा हुआ है तो वही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply