Wednesday , February 25 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : ओखलकांडा में लगातार दूसरे दिन फिर तेंदुए की भेंट चढ़ी एक युवती

उत्तराखंड : ओखलकांडा में लगातार दूसरे दिन फिर तेंदुए की भेंट चढ़ी एक युवती

भीमताल/पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक में तेंदुए ने गत बृहस्पतिवार शाम एक युवती पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दो दिन में तेंदुए के हमलों में दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। साथ ही वन विभाग को लेकर रोष है।
ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुकना के तोक बजवाल गांव निवासी चंपा परगाईं (18) पुत्री प्रकाश परगाईं बृहस्पतिवार शाम पांच बजे घर के काम से गांव में गई थी। चंपा काफी देर बाद तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान चंपा का शव घर से 50 मीटर दूर क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ मिला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
पटवारी प्रकाश सैनी ने बताया कि उन्हें रात आठ बजे सूचना मिली कि एक युवती को तेंदुए ने मार दिया है। वन विभाग की टीम भी घटनास्थल को रवाना हो गई है। इधर ओखलकांडा ब्लॉक में तेंदुए के हमले से दो दिन में दो मौतों से ग्रामीणों में दहशत है। धारी एसडीएम अनुराग आर्या ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।  विधायक काम सिंह कैड़ा ने तेंदुओं के हमलों में दो दिन में दो लोगों की मौत पर नाराजगी जताते हुए वन विभाग से तेंदुए को जल्द मारने को कहा है। साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने को कहा है। कैड़ा ने चंपावत के डीएफओ को फोन कर वन विभाग की टीम गांव में भेजने के साथ पिंजरा लगाने को भी कहा।
इससे पहले बुधवार को ओखलकांडा ब्लॉक के तुषराड़ में नेहा कफल्टिया (13) को भी तेंदुआ घर के पास से उसकी मां के सामने से उठा ले गया था। दूसरे खेत से नेहा का शव बरामद हुआ था। कुकना के पूर्व प्रधान मदन नौलिया ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply