Tuesday , March 10 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : कांग्रेस ने अपने 53 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

उत्तराखंड : कांग्रेस ने अपने 53 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

देहरादून: पिछले लंबे समय से उत्तराखंड 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के अंदर टिकटों को लेकर मंथन चल रहा है। लेकिन अब कांग्रेस ने अपने 53 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।

उत्तराखंड कांग्रेस ने शनिवार देर रात अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में कुल 53 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि कई हाईप्रोफाइल सीट और उम्मीदवारों पर कांग्रेस ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। जैसे- पूर्व सीएम हरीश रावत का ना इस सूची में नहीं है। वहीं, बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत के टिकट पर भी अभी कोई फैसला नहीं आया है। हरक सिंह रावत चुनाव लड़ेंगे या उनकी बहू को कांग्रेस टिकट देगी इसे लेकर भी लिस्ट में जानकारी नहीं है।

70 सीटों वाले उत्तराखंड में एक चरण में चुनाव होगा। उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव करवाया जाएगा। 10 मार्च को वोटों की काउंटिग की जाएगी। विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply