Saturday , September 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / जन आकांक्षायें पूरा करने वाली पार्टी बनी भाजपा : धामी

जन आकांक्षायें पूरा करने वाली पार्टी बनी भाजपा : धामी

देहरादून। आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौधरी फार्म हाउस, जीएमएस रोड पर भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के साथ ही पार्टी की शोभा यात्रा में भी प्रतिभाग किया।
इस मौके पर धामी ने एक सभा में भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा हमारा संगठन राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलता है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने  राष्ट्रवाद की भावना पूरे देश में जगाई। डॉ. मुखर्जी, पंडित दीनदयाल, अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है। आज भाजपा जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है।  हमारी पार्टी ने हमेशा प्रत्येक कार्य को अनुशासन के साथ पूर्ण करने का सिद्धांत दिया हैं।

उन्होंने कहा कि अटल जी की वजह से उत्तराखंड अलग राज्य बना। पूरे मनोयोग से  काम करना जनहित की सेवा करना ही हमारी प्राथमिकता रही है। उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही कई संकल्प लिए गए हैं । राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ  विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य करेगी। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी प्राथमिकता हमेशा ही अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार एवं प्रशासन की सेवा पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता से किए वायदे के अनुसार यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द ही उत्तराखंड में लागू करेंगे। नए बजट में सरकार ने गरीब परिवारो हेतु एक साल में तीन सिलेंडर मुफ़्त देने का वादा किया है, जो पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार ने उत्तराखंड में वृद्धावस्था पेशन योजना पर बड़ा फैसला लेते हुए अब पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया है।  
धामी ने कहा कि अन्त्योदय के आदर्श वाक्य पर काम करते हुए हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सामाजिक एवं आर्थिक  रूप से ऊपर उठाने का काम करेंगे। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा महामंत्री  संगठन अजेय कुमार, विधायक सविता कपूर, खजान दास, विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट आदि मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply