Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज मुख्यमंत्री ने लिये ये अहम फैसले

उत्तराखंड : आज मुख्यमंत्री ने लिये ये अहम फैसले

देहरादून। आज सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेम चन्द्र का कार्यकाल 2 वर्ष 3 माह तक बढ़ाये जाने पर सहमति प्रदान की है।
रावत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में संविदा में कार्यरत 9 असिस्टेंट प्रोफेसरों का 1 वर्ष सेवा अनुबंध विस्तारित किये जाने पर सहमति प्रदान की है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर निगम, हरिद्वार के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना हेतु एसपीए के अंतर्गत 19.34 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने जनपद टिहरी गढ़वाल में कोटेश्वर-झण्डीधार पम्पिंग पेयजल योजना में विद्युत आपूर्ति को 33/11 केवी से जोड़े जाने हेतु 49.38 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय मंजूरी प्रदान की है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply