Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली भर्तियां!

उत्तराखंड : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली भर्तियां!

देहरादून: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना बंगाल इंजीनियर ग्रुप सेंटर रुड़की ने ग्रुप बी और सी लोअर डिविजन क्लर्क, स्टोर कीपर, कुक, एमटीएस, लश्कर, वासर मैन के पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं योग्यता रखी गई है। वहीं 18 से 25 वर्ष के युवक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकार के मानदंडों के अनुसार आयु में छूट होगी।
उम्मीदवार ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से कमांडेंट, बंगाल इंजीनियर ग्रुप और सेंटर, रुड़की, हरिद्वार, उत्तराखंड- 247667 को 30 अप्रैल तक 14:00 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply