हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर भारी भूस्खलन, आवागमन ठप
team HNI
August 28, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, नैनीताल, राज्य
194 Views
हल्द्वानी। आज शनिवार को भारी बारिश के कारण डॉन बॉस्को स्कूल के पास नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर भूस्खलन से सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार अब सभी वाहनों को कालाढूंगी- नैनीताल मार्ग से नैनीताल जाना होगा। रूसी बैंड बाईपास से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। कालाढूंगी से नैनीताल पहुंचने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा भारी वाहनों और छोटी दूरी यात्रा तय करने वाले लोगों की मुश्किलें भी बढ़ चुकी है, क्योंकि अब हल्द्वानी से नैनीताल के बीच हाईवे पूरी तरीके से प्रभावित हो चुका है। उधर हल्द्वानी-ज्योलीकोट-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर वीर भट्टी के पास भी मलबा आया है जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
HALDWANI NAINITAL ROADS BLOCKED uttarakhand 2021-08-28