केदारनाथ में हुई सीजन की पहली बर्फबारी
team HNI
October 22, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य
127 Views
देहरादून। आज गुरुवार को दोपहर होते-होते मौसम ने अपना असर दिखाया और केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी होने से धाम में ठंड काफी बढ़ गई है। हालांकि कड़कड़ाती ठंड के बीच धाम पहुंचे भक्त बर्फबारी का मजा लेते और बर्फबारी की वीडियो बनाते दिखे।
प्रदेश के अधिकतर इलाकों में आज गुरुवार की सुबह बादल छाए रहे। जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। राजधानी देहरादून सहित विकासनगर, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल में बादल छाए रहे। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को भी आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। मौसम केंद्र के अनुसार सुबह से ही आसमान साफ रहेगा। रात के तापमान में धीरे-धीरे कमी आ रही है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे रात को ठंड में इजाफा होगा।
2020-10-22