Wednesday , June 18 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में गुलदार का आंतक, एक और व्यक्ति को बनाया निवाला!

उत्तराखंड में गुलदार का आंतक, एक और व्यक्ति को बनाया निवाला!

हल्द्वानी। उत्तराखंड में गुलदार का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा हैं। आए दिन लोग हमले का शिकार हो रहे है। नैनीताल जिले में चार दिन के अंदर फतेहपुर रेंज के जंगल में तेंदुए ने एक और व्यक्ति की जान ले ली। टंगर निवासी महिला के बाद अब बजूनिया हल्दू निवासी अधेड़ का शव भी जंगल से बरामद हुआ है। वह रविवार सुबह से लापता था। बजूनिया हल्दू निवासी नत्थू लाल रविवार सुबह 11 बजे घर से घास लेने गया था। लेकिन, घर नहीं लौटा। परिजनों ने मुखानी पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए पहले खुद ढूंढने को कह दिया, जिसके बाद से परिवार के लोग और ग्रामीण खुद खोजबीन में जुटे थे। सुबह जंगल से नत्थू लाल का शव बरामद मिला। स्थानीय ग्राम प्रधान मनीष आर्य ने बताया कि आज सुबह जंगल से नत्थू लाल का शव बरामद हो गया। साई मंदिर से एक किमी जंगल के भीतर लाश मिली है। वहीं, ग्रामीणों का इलाके में वन्यजीवों का आतंक लंबे समय से है। कई बार अफसरों को ज्ञापन देने के बावजूद गंभीरता नहीं दिखाई गई फसल बर्बाद करना और पालतू मवेशियों को उठा ले जाना आम बात थी। मगर इस घटना से लोगों को काफ़ी डरा दिया है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply