Tuesday , September 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : जुल्म न सह सकी तो खाया जहर, सुसाइड नोट में बयां की दर्दभरी दास्तां!

उत्तराखंड : जुल्म न सह सकी तो खाया जहर, सुसाइड नोट में बयां की दर्दभरी दास्तां!

हरिद्वार। यहां लक्सर क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस को महिला के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें महिला ने अपने साथ हुए जुल्मों की दास्तां बयां की है और अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष के लोगों को ठहराया है। महिला के परिजनों ने भी उसके जेठ व अन्य ससुरालियों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी मोमिना पुत्री सलीम का निकाह साल 2007 में कलियर के महमूदपुर गांव निवासी इरफान पुत्र रिफाकत के साथ हुआ था। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। सोमवार की रात मोमिना की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मामले की सूचना पड़ोसियों ने उसके मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। महिला के भाई का आरोप है कि मोमिना को लम्बे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके बाद उन्होंने कई बार ससुराल पक्ष की मांग पूरी भी की। महिला के भाई ने बताया कि मोमिना का पति एक वर्ष से बीमार चल रहा है। उसके जेठ और जेठानी उसका उत्पीड़न कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply