Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर उफनती नदी में गिरी मैक्स, 4 गंभीर

पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर उफनती नदी में गिरी मैक्स, 4 गंभीर

पौड़ी। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आमसौड़ के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि वाहन कोटद्वार से ऐता गांव की ओर जा रहा था। राजस्व उपनिरीक्षक संगीता के मुताबिक आमसौड़ के दुर्गा मंदिर के समीप मैक्स वाहन अनियंत्रित होने से करीब 25 मीटर नीचे उफनती नदी में जा गिरा, जिससे वाहन में सवार विनोद (21) पुत्र मनोज, पूजा (19) पत्नी विनोद, गोपाल (28) पुत्र गम बहादुर तथा मुस्कान (16) पुत्री अस्त बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को कोटद्वार अस्पताल पहुंचाया गया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply