Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रानीपोखरी का पुल ध्वस्त, आवाजाही कर रहे वाहन भी गिरे

रानीपोखरी का पुल ध्वस्त, आवाजाही कर रहे वाहन भी गिरे

  • कुछ लोगों को आई चोट, अस्पताल में भर्ती
  • पुल निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

देहरादून। मूसलाधार बारिश की वजह से रानीपोखरी के पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। पुल से आवाजाही कर रही कुछ गाड़ियां भी नीचे गिर गई हैं। वाहनों में सवार कुछ लोगों को चोट आई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पुल के टूटने से इसके निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुल अधिक पुराना नहीं था। रानीपोखरी के इस पुल के ध्वस्त होने से देहरादून से ऋषिकेश आवाजाही करने वाले लोगों को अब लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। उत्तराखंड में भारी बारिश तबाही बनकर टूटी है। कई राजमार्ग और सड़कें बंद पड़ी हैं। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply