Sunday , July 12 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: चिकित्सा निदेशालय का वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उत्तराखंड: चिकित्सा निदेशालय का वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में सतर्कता विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। चिकित्सा निदेशालय के वरिष्ठ सहायक को विजिलेंस ने छह हज़ार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा। शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर शिकायत दर्ज कराई गई कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए वरिष्ठ सहायक, महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मुकेश कोटियाल द्वारा 8,500 रु0 रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायतकर्ता ने पहले ही 2,500 रुपये का भुगतान कर दिया था। आज सतर्कता अधिष्टान देरादून की ट्रैप टीम द्वारा मुकेश कोटियाल वरिष्ठ सहायक, महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को 6,000 रु लेते हुए गिरफ्तार किया गया ।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …