Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: आंगन में खेल रही छह साल की बच्ची की सांप के काटने से मौत

उत्तराखंड: आंगन में खेल रही छह साल की बच्ची की सांप के काटने से मौत

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर में आंगन में खेल रही छह साल की बच्ची को सांप ने काट दिया। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। लेकिन इलाज के अभाव में बच्ची की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंजाबपुर ढेला निवासी कुंदन अधिकारी की छह साल की बेटी रोशनी अधिकारी शुक्रवार रात अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान बच्चे के पांव में जेहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। सांप के डसते ही बच्ची रोने लगी। जैसे ही परिजनों को पता चला की उनकी बच्ची को सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक बालिका ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को डसने वाले कोबरा सांप को रेस्क्यू किया। बता दें कि रामनगर व आसपास के क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में छह से ज्यादा लोगों की मौत सांप के डसने से हो चुकी है। वहीं अस्पताल में उपचार ना मिलने से क्षेत्र के लोगों में रोष भी व्याप्त है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …