Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के लिये खुशखबरी : लगातार दूसरे दिन भी कोरोना से नहीं आई मौत की खबर

उत्तराखंड के लिये खुशखबरी : लगातार दूसरे दिन भी कोरोना से नहीं आई मौत की खबर

देहरादून। आज गुरुवार को उत्तराखंड में 64 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, लेकिन राहतभरी खबर यह है कि आज लगातार दूसरे दिन एक भी मौत की खबर नही है।
इसके अलावा एक सुखद बात यह भी है कि आज 120 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 1445 एक्टिव केस रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अल्मोड़ा से 4, चमोली जिले से 5, चंपावत जिले से 2, देहरादून जिले से 17, हरिद्वार से 13, नैनीताल जिले से 4, पौड़ी गढ़वाल से 4, पिथौरागढ़ से 4, रुद्रप्रयाग से 3, टिहरी गढ़वाल से 3, उधमसिंहनगर से 4 और उत्तरकाशी से 1 मरीज संक्रमित मिला है। आज बागेश्वर जिले से कोई संक्रमित मरीज मिलने की खबर नहीं है। प्रदेश में लगातार संक्रमण के घटते जाने के बीच सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ती रही है। जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply