Sunday , June 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरा वाहन, पांच लोगों की मौत

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरा वाहन, पांच लोगों की मौत

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यहां भवालीगांव बाईपास पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। कार भवाली-सेनिटोरियम मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

हादसे में इनकी गई जान

  • भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
  • सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
  • वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
  • रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
  • चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम, आलम नगर लखनऊ-उम्र 34

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …