Monday , May 12 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना, लुढ़क सकता है तापमान

उत्तराखंड मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना, लुढ़क सकता है तापमान

देहरादून। उत्तराखंड में आने वाले सप्ताह में गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जनपदों में वर्षा व चारधाम सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है। दून समेत मैदानी क्षेत्र में धूप खिली रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं,। वहीं शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिली रहने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देहरादून में गुनगुनी धूप खिली रहने के कारण दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

About team HNI

Check Also

विभागों द्वारा दिसंबर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए, सीएम धामी ने दिये निर्देश

विभागों द्वारा माह दिसम्बर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए- मुख्यमंत्री बजट …

Leave a Reply