Wednesday , January 22 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में शुष्क मौसम का दौर जारी, तापमान में गिरावट के आसार, जानें ताजा अपडेट

उत्तराखंड में शुष्क मौसम का दौर जारी, तापमान में गिरावट के आसार, जानें ताजा अपडेट

देहरादून। पहाड़ों पर मौसम करवट बदलने वाला है। मैदानी राज्यों में जहां घना कोहरा छाने लगा है, वहीं पहाड़ों पर भी बर्फबारी होने के आसार बन रहे हैं। उत्तराखंड में अक्टूबर में हल्की बारिश हुई और नवंबर सूखा निकल गया। मौसम विभाग के अनुसार भी फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है। पूरे प्रदेश में सूखी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना नहीं है। पहाड़ी इलाके बर्फबारी के लिए भी तरसे रह जाएंगे। शुष्क मौसम से किसान भी हैरान परेशान हैं। उधर पहाड़ों पर तापमान माइनस में जाने से झरनों का पानी जम गया है।

तापमान की बात करें तो उत्तराखंड के चार प्रमुख शहरों का तापमान मिलता-जुलता है। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान आज 23° सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 10° सेल्सियस रहा। हरिद्वार का तापमान भी देहरादून के ही आसपास अधिकतम 24° सेल्सियस रहेगा. न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस रहा। काशीपुर का तापमान हरिद्वार जैसा ही है। यहां आज अधिकतम तापमान 24° सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस रहा। कुमाऊं के प्रवेश द्वारा हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 23° सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 10° सेल्सियस रहा।

वहीं राज्य के प्रमुख हिल स्टेशनों के तापमान की बात करें तो पहाड़ों की रानी मसूरी में आज अधिकतम तापमान 12° सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान -1° सेल्सियस रहा। सरोवर नगरी नैनीताल का आज अधिकतम तापमान 17° सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 3° सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में भी न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। मुक्तेश्वर का आज अधिकतम तापमान 13° सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान -1° सेल्सियस रहा। रानीखेत का आज अधिकतम तापमान 17° सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 1° सेल्सियस रहा।

About team HNI

Check Also

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

 देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पीयूष अग्रवाल के खिलफ वन …