Sunday , May 5 2024
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तरकाशी : गंगोत्री हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 13 घायल

उत्तरकाशी : गंगोत्री हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 13 घायल

उत्तरकाशी। गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे, जिनमें से 2 यात्रियों की मौके पर मौत हुई है। जबकि 13 यात्री घायल हो गये। वाहन हादसे की सूचना पर 35 वीं वाहिनी आईटीबीपी व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया।

दुर्घटना की खबर मिलते ही आईटीबीपी और हर्षिल थाना पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वाहन सवार सभी 15 घायलों को तत्काल आर्मी अस्पताल हर्षिल ले जाया गया। इस दौरान दो यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष यात्री शामिल हैं। वहीं बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
वाहन में सवार अधिकांश यात्री औरंगाबाद महाराष्ट्र के हैं। हादसे में अलका बोटे (45) निवासी औरंगाबाद व माधवन की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि उमा पाटिल, अरनभ महर्षि, साक्षी सिन्धे, अर्चना सिंधे, अनया महाजन, अनुप्रिया महर्षि, सही पवार, सुभाष सिंह राणा निवासी मानपुर, डॉ वेंकेटेश, वर्षिता पाटिल, आमरा बोटे, रजनीश सेठी घायल हुए हैं।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply