Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश: गंगा में डूबने से बीटेक छात्र की मौत…

ऋषिकेश: गंगा में डूबने से बीटेक छात्र की मौत…

ऋषिकेश। गंगा में नहाते समय बड़ौत (उत्तर प्रदेश) का एक युवक डूब गया। वह अपने अन्य तीन साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। पुलिस ने युवक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को गाजियाबाद से चार दोस्त घूमने के लिए लक्ष्मण झूला पहुंचे। दोपहर के समय सभी दोस्त मस्तराम घाट पर नहाने के लिए चले गए। नहाते हुए 20 वर्षीय वैभव शर्मा का पैर फिसला और वह गंगा में डूब गया। दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही लक्ष्मण झूला थाने से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दोस्तों से जानकारी लेने के बाद एसडीआरएफ के गोताखोरों ने गंगा की गहराई में युवक की खोजबीन शुरू की। करीब आधे घंटे के बाद बेहोशी की हालत में वैभव को बाहर निकला। जिसे आनन-फानन में राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद वैभव को मृत घोषित कर दिया।

थाना इंस्पेक्टर रवि सैनी ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। मृतक मूल रूप से बड़ौत, बागपत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो गाजियाबाद में बीटेक सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …