मुंबई। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और एशिया के अरबपतियों के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा। इनके पास अरबों की दौलत होगी ही, लेकिन क्या एक भिखारी के बारे में कभी सुना या देखा है, जिसके पास करोड़ों की दौलत हो? आज हम एक ऐसे ही भिखारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया का सबसे अमीर भिखारी है और इसके पास एक दो करोड़ रुपये नहीं बल्कि 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर भिखारी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस भिखारी का नाम भरत जैन है, यह मुंबई में रहता है। इसे दुनिया का सबसे अमीर भिखारी बताया जा रहा है। भरत जैन बच्चे कॉन्वेट स्कूल में पढ़ते हैं। उनका मुंबई में 1.2 करोड़ रुपए की क़ीमत वाले दो बेडरूम का फ्लैट है। यह हर महीने करीब 70 हजार से लेकर 80 हजार रुपये तक कमा लेता है। भरत जैन की नेटवर्थ करीब 7.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
भरत जैन मुंबई की कई सड़कों पर भीख मांगता है। गरीबी के कारण वह पढ़ाई नहीं कर पाया। भरत जैन शादीशुदा है। भरत के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे, एक भाई और उनके पिता शामिल हैं। भरत के दोनों बच्चों ने स्कूली शिक्षा पूरी कर ली है। वह मुंबई के रहने वाले हैं। वहीं ठाणे में उसकी दो दुकानें हैं, जिनका किराया 30,000 रुपये प्रतिमाह है। भरत जैन कथित तौर पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस या आज़ाद मैदान में भीख मांगता है।
Hindi News India